{"_id":"6aa09567f3ee5fa28a04a5d3","slug":"world-news-updates-israel-soldiers-firing-in-gaza-killed-many-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की खबरें: गाजा में इस्राइली सैनिकों की गोलीबारी, बच्चे समेत दो की मौत, कई अन्य घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया की खबरें: गाजा में इस्राइली सैनिकों की गोलीबारी, बच्चे समेत दो की मौत, कई अन्य घायल
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
मंगलवार को गाजा में इस्राइली सैनिकों की गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। गाजा के नासेर अस्पताल के मुताबिक, खान यूनिस के पूर्व में विस्थापित फलस्तीनियों के लिए बने टेंट के पास सेना की गोलीबारी में 10 साल के एक लड़के की मौत हो गई। वहीं खान यूनिस के दक्षिण में भी इस्राइली गोलीबारी में 69 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई।
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पीड़ितों की मौत येलो लाइन के फलस्तीनी इलाके में हुई। यह लाइन इस्राइली सेना के कब्जे वाले गाजा के इलाकों को अलग करती है। इस लाइन के पास रहने वाले फलस्तीनियों को इस्राइली गोलीबारी से ज्यादा खतरा रहा है। इसके अलावा, अल-अवदा अस्पताल ने बताया कि नुसेइरात शरणार्थी शिविर में इस्राइली हमले में 10 लोग घायल हो गए। कई इलाकों के निवासियों ने बताया कि उन्हें वहां से हटने की चेतावनी मिली थी, जिसके बाद खान यूनिस, बुरेइज शरणार्थी शिविर और गाजा शहर में हमले हुए।
इस्राइली सेना ने इन हमलों पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।