Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, टीटीपी के 34 आतंकियों को किया ढेर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने तीन जिलों में ऑपरेशन चलाकर प्रतिबंधित टीटीपी के 34 आतंकियों को मार गिराया। सबसे बड़ी कार्रवाई उत्तर वजीरिस्तान के स्पिनवाम में हुई, जहां 18 आतंकी मारे गए। सेना ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 34 आतंकियों को मार गिराया है। यह जानकारी पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने गुरुवार को दी। आएसपीआर के अनुसार, यह खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार से बुधवार के बीच तीन जिलों, उत्तर वजीरिस्तान, दक्षिण वजीरिस्तान और बन्नू में कई ऑपरेशन चलाए गए।
बता दें कि उत्तर वजीरिस्तान के स्पिनवाम इलाके में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहां 18 आतंकवादी मारे गए। दक्षिण वजीरिस्तान और बन्नू जिलों में आठ-आठ आतंकियों को मार गिराया गया। सभी मारे गए आतंकवादी 'फितना अल-खवारिज' समूह से थे, जो कि टीटीपी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक विशेष नाम है। मामले में सेना ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी भी छिपे हुए आतंकवादी को पकड़ा जा सके और देश से आतंकवाद की जड़ को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
ये भी पढ़ें:- Earthquack in Nepal: पश्चिमी नेपाल में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं
इस समय से पाकिस्तान में तेज हुए आतंकी हमले
गौरतलब है कि नवंबर 2022 में टीटीपी द्वारा सरकार के साथ किया गया संघर्ष विराम तोड़ने के बाद से पाकिस्तान में आतंकी हमलों में तेजी आई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में। यह कार्रवाई उस समय हुई है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। मामले में टीटीपी पर आरोप है कि वह अफगान जमीन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में हमले कर रहा है। हालांकि, बुधवार को दोनों देशों के बीच 48 घंटे के युद्धविराम पर सहमति बनी है।
ये भी पढ़ें:- Paris Agreement: पेरिस समझौते का भारत को बड़ा फायदा, भीषण गर्मी के बीच कितनी राहत मिलेगी? स्टडी में खुलासा