{"_id":"611fede78ebc3e7a1a5a4186","slug":"afghanistan-joe-biden-warns-taliban-we-will-not-tolerate-attack-on-us-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान: बाइडन बोले- अफगानिस्तान में चला रहे हैं इतिहास का सबसे मुश्किल निकासी अभियान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान: बाइडन बोले- अफगानिस्तान में चला रहे हैं इतिहास का सबसे मुश्किल निकासी अभियान
Sat, 21 Aug 2021 06:39 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:39 AM IST
सार
- बाइडन ने कहा- अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का सिलसिला जारी
- आज भी 5 हजार लोगों को निकाला गया
- काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना का पूरा नियंत्रण
विज्ञापन
Joe Biden
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान में इतिहास का अब तक का सबसे मुश्किल भरा निकासी अभियान चलाया जा रहा है। बाइडन ने चार दिन में दूसरी बार देश को संबोधित किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने तालिबान को चेताते हुए कहा कि हम अमेरिकी सैनिकों पर तालिबान का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों के निकलने तक सेना वहां रहेगी।
विज्ञापन
बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है। आज (शुक्रवार) भी 5 हजार लोगों को निकाला गया है। अमेरिकियों व अन्य देशों के नागरिकों के अलावा अफगानी लोगों को भी यहां से निकाला जा रहा है। काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना का पूरा नियंत्रण है।
विज्ञापन
दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट
उन्होंने कहा कि आज दुनिया के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अब तक 18 हजार लोगों को निकाला गया है। 14 अगस्त के बाद से 13 हजार लोगों को काबुल से बाहर निकाला गया है। अमेरिका में अभी छह हजार से अधिक सेना तैनात है। लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है। ये इतिहास का अब तक का सबसे मुश्किल भरा निकासी अभियान है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को बाहर निकालन का काम खतरे से भरा है, इसमें फौज को भी खतरा है। इसे मुश्किल हालात में अंजाम दिया जा रहा है। मैं भरोसे के साथ नहीं कह सकता कि इस आखिरी नतिजा क्या निकलेगा या अंत में क्या होगा।
We have almost 6,000 troops on the ground providing runway security & to the mountain division standing guard around the airport (in Kabul, Afghanistan) & marine assisting civilian departure. This is one of the largest & most difficult airlifts in history: US President Joe Biden
— ANI (@ANI) August 20, 2021
काबुल एयरपोर्ट पर एक मां द्वारा अपने बच्चे को अमेरिकी सैनिकों को सौंपने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उस बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है और दोनों ही सुरक्षित हैं। बाइडन ने कहा कि हमने काबुल एयरपोर्ट पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है और यहां से सैन्य विमानों के अलावा नागरिक चार्टेड विमान भी उड़ान भर रहे हैं और लोगों को बाहर निकाल रहे हैं।
तालिबान पर बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय दबाव
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस संकट के कारण दूसरे देशों में जो अफगानी शरणार्थी बनकर पहुंचे हैं, हम उन्हें मानवीय सहायता पहुंचाने पर भी काम कर रहे हैं। तालिबान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाएंगे ताकि वह वहां के नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचाए, खासकर महिलाओं को। उन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिका की मदद करने वाले स्थानीय लोगों को भी निकालने और उनकी मदद करने की प्रतिबद्धता जताई।