Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a plastic surgeon appeared for court trial while operating a patient court said this is not the right time to do this

अमेरिका : कोर्ट में वीडियो ट्रायल के दौरान सर्जरी करता दिखा डॉक्टर, मिली नई तारीख

Sun, 28 Feb 2021 09:03 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलीफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलीफोर्निया Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Feb 2021 09:03 AM IST
सार

  • सुपीरियर कोर्ट ऑफ कैलिफोर्निया में डॉक्टर का वीडियो ट्रायल
  • ट्रायल के दौरान मरीज का ऑपरेशन करना दिखाई दिया डॉक्टर
  • कोर्ट ने सुनवाई करने की बात टाली और डॉक्टर को दी नई तारीख

विज्ञापन
a plastic surgeon appeared for court trial while operating a patient court said this is not the right time to do this
कोर्ट में वीडियो ट्रायल के दौरान ऑपरेशन करना नजर आया डॉक्टर

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक प्लास्टिक सर्जरी करने वाला डॉक्टर के खिलाफ जांच बैठाई जाएगी, जो मामले की सुनवाई के दौरान ऑपरेशन करता पाया गया। दरअसल, प्लास्टिक सर्जन ने ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन किया था, जिसे लेकर कोर्ट में उसका वीडियो ट्रायल हो रहा था।

विज्ञापन


सुपीरियर कोर्ट ऑफ कैलिफोर्निया में सर्जन के खिलाफ मुकदमा चल रहा था, महामारी की वजह से यह सुनवाई वीडियो कॉल के जरिए की जा रही थी। इस दौरान डॉक्टर स्कॉट ग्रीन अदालत के सामने कैमरे के जरिए पेश हुआ तो पता चला कि सुनवाई के दौरान डॉक्टर सर्जरी कर रहे थे। 
विज्ञापन


ऐसे में जज ने सुनवाई को टाल दिया क्योंकि जज ने कहा कि कैलिफोर्निया मेडिकल बोर्ड का कहना है कि वह मामले की जांच करेंगे। बता दें कि वीडियो में कोर्ट ने पाया कि डॉक्टर किसी मरीज का इलाज कर रहे हैं औऱ सर्जरी के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वीडियो में कोई मरीज नजर नहीं आया लेकिन कैमरे में मशीनों की बीप की आवाज साफ तौर पर सुनी जा सकती है। कोर्ट रूम क्लर्क ने सवाल किया कि हेलो मिस्टर ग्रीन, क्या आप ट्रायल के लिए उपलब्ध हैं? बाद में क्लर्क ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे आप ऑपरेटिंग रूम में हैं? 

हालांकि इस दौरान क्लर्क ने डॉक्टर को याद दिलाया कि प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। इस पर डॉक्टर ने जवाब दिया कि हां मैं, ट्रायल के लिए उपलब्ध हूं और ऑपरेटिंग रूम में हूं। वीडियो में नजर आया कि वे कोर्ट कमिश्नर गैरी लिंक का इंतजार करते हुए लगातार अपना काम कर रहे थे। 


लिंक जैसे ही पहुंचे, तो उन्होंनेे स्कॉट को देखा और उन्हें मरीज की चिंता हुई। इस दौरान जज को सुनवाई करने में हिचकिचाहट हुई। डॉक्टर ग्रीन ने कहा कि मेरे साथ एक और सर्जन मौजूद हैं, जो मेरे साथ सर्जरी कर रहे हैं। ऐसे में मैं यहां खड़ा रह सकता हूं और उन्हें सर्जरी करने दे सकता हूं। 

इस पर जज ने कहा कि ऐसे हालातों में सुनवाई करना सही नहीं है। उन्होंने ग्रीन को ट्रायल देने के लिए नई तारीख का एलान किया तो इस पर डॉक्टर ने माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed