फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A package containing the poison ricin and addressed to Trump intercepted by law enforcement

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भेजा गया जहर वाला पैकेट, अधिकारियों ने छानबीन में पकड़ा

Sun, 20 Sep 2020 07:04 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 20 Sep 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
A package containing the poison ricin and addressed to Trump intercepted by law enforcement
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच चौंकाने वाली खबर आई है। व्हाइट हाउस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप को जहर भेजने की कोशिश हुई। उन्हें रिसिन नाम का जहर वाला एक पैकेट भेजा गया, लेकिन इसे छानबीन के दौरान ही पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


अमेरिका के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने जहर देने वाली साजिश को विफल कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो टेस्ट के बाद घातक जहर रिसिन की पुष्टि हुई है। अमेरिकी चुनाव के बीच ये खबर चौंकाने वाली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार कोई भी काम की चीज व्हाइट हाउस पहुंचती है, तो राष्ट्रपति तक पहुंचने तक उसकी गहन जांच की जाती है। ऐसे ही व्हाइट हाउस पहुंचने वाले सभी पत्रों और पार्सलों की छंटनी और जांच की जाती है। जिस पर अंदेशा होता है अलग कर लिया जाता है।


अमेरिकी कानून प्रवर्तन के एक अधिकारी ने अमेरिकी केबल नेटवर्क को बताया कि जांचकर्ता इस संभावना पर गौर कर रहे हैं कि ट्रंप को पार्सल कनाडा से आया था। साथ ही हम भी अपनी तरफ से पूरी जांच करेंगे।

अमेरिका के अधिकारियों के अनुसार, रिसिन बहुत घातक जहर है। इसका उपयोग आतंकी हमलों में किया जाता है। साथ ही पाउडर, गोली या एसिड के रूप में भी इसका उपयोग होता है। जिसके शरीर में यह जहर जाता है उसकी मृत्यु निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed