फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a man calmly pushes away a 13 foot long crocodile in viral video from Australia

मगरमच्छ से इस व्यक्ति की दोस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 22 Sep 2020 10:09 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 22 Sep 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
a man calmly pushes away a 13 foot long crocodile in viral video from Australia
मगरमच्छ - फोटो : social media

जाओ या ठहरो, ये ऐसे शब्द हैं जो आपने किसी मालिक के तौर पर अपने पालतू कुत्ते को देते हुए सुने होंगे लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि कोई इंसान किसी हठी मगरमच्छ को हटाने के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल कर रहा हो। ये सुनने में  भले ही अजीब लग रहा हो लेकिन सच है।

विज्ञापन



ये कारनामा किया है ऑस्ट्रेलिया आउटबैक रैंगलर मैट राइट ने। मैट राइट इसी नाम से एक टेलीविजन शो में भी दिखाई देते हैं। एक विदेशी मीडिया के मुताबिक मैट राइट ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में एक नदी में लकड़ी का एक कुंदा काट रहे थे कि तभी एक मगरमच्छा का उनसे पाला पड़ गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मगरमच्छ पहले से ही पानी में किसी की ताक लगाए बैठा था और उसके चौड़े जबड़े खुले हुए थे। इस दृश्य को देखने के बाद कई लोग अपनी जान बचाकर भागने की सोचते लेकिन मैट राइट ने ऐसा नहीं किया। तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर मैट राइट ने एक पोस्ट साझा की, जो बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MATT WRIGHT - OUTBACK WRANGLER (@mattwright) on




वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मैट राइट 13 फुट लंबे मगरमच्छ को बैठने या ठहरने या जाने के लिए कह रहे हैं। जब वो इस विशालकाय मगरमच्छ को वापस भेजने मे लगे हैं, उस दौरान वो कैमरे में देखकर लगातार बात भी कर रहे हैं। मैट राइट के इंस्टाग्राम पोस्ट पर जाकर इस वीडियो को देख सकते हैं।

हालांकि इस वीडियो को शेयर किए अभी सात दिन ही हुए हैं लेकिन इस दो लाख 70 हजार के करीब लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में प्रशंसक कॉमेन्टस कर रहे हैं। किसी ने इसे ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे बढ़िया स्टंट बताया है तो किसी ने कहा कि वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो मैटर अपने किसी पालतू जानवर से बात कर रहे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed