फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   9 Pakistani terrorists killed with 5 local Taliban in air strike in Afghanistan

अफगानिस्तान : एयर स्ट्राइक में 5 स्थानीय तालिबानी समेत पाकिस्तान के 9 आतंकी हुए ढेर

Wed, 13 Jan 2021 12:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 13 Jan 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
9 Pakistani terrorists killed with 5 local Taliban in air strike in Afghanistan
तालिबानी आतंकवादी - सांकेतिक तस्वीर

अफगानिस्तान के खाशरोद जिले के निमरुज प्रांत में एक एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान के नौ आतंकी और पांच स्थानीय तालिबानी आतंकवादी मार दिए गए। अफगानिस्तान की तरफ से यह एक बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें तालिबान को निशाना बनाकर हमले किए गए। इन हमलों में पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने से पता चलता है कि पाकिस्तान किस तरह तालिबान को मदद कर रहा है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी आतंकी खुलकर कर रहे तालिबान की मदद
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट करके बताया कि इन हवाई हमलों के दौरान छह अन्य तालिबानी घायल हो गए हैं। वहीं, मंगलवार को बागलान प्रांत के जमानखेल और चश्मई शायर इलाकों में अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों (एएनडीएसएफ) के संयुक्त मुठभेड़ के दौरान सात तालिबान मारे गए और छह अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार को हेलमंद प्रांत के नहेरे सराज जिले में हवाई हमले में 15 तालिबानी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए, जबकि गजनी प्रांत में 11 तालिबान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। गजनी में एएनडीएसएफ के ठिकानों को आतंकियों ने निशाना बनाया था। हेलमंद प्रांत में बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी मारे गए 32 तालिबानी
इस बीच, सोमवार को भी अफगानिस्तान नेशनल आर्मी (एएनए) ने उर्जान प्रांत के ट्रिनकोट और गिजाब जिलों में तालिबान के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 32 तालिबानी मारे गए और बड़ी मात्रा में हथियारों को नष्ट कर दिया गया। बता दें कि अफगानिस्तान पिछले कई सालों से हिंसा की चपेट में है। दोहा में चल रही अफगान-तालिबान शांति वार्ता के बीच हिंसा में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed