फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   75 thousand people fall ill in one day due to smog in Lahore Pakistan health emergency in Multan

Pakistan: लाहौर में 1.4 करोड़ लोगों की सांसों पर संकट, एक दिन में 75 हजार बीमार; मुल्तान में स्वास्थ्य आपातकाल

Mon, 18 Nov 2024 06:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 06:20 AM IST
सार

लाहौर लगातार दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार है, इस महीने लाहौर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 1,000 से ऊपर पहुंच गया। वहीं, यहां से 350 किमी दूर मुल्तान में यह 2,000 तक जा पहुंचा।

विज्ञापन
75 thousand people fall ill in one day due to smog in Lahore Pakistan health emergency in Multan
पाकिस्तान प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान का लाहौर शहर जहरीले प्रदूषण (स्मॉग) की चपेट में है। यहां वायु गुणवत्ता रिकॉर्ड खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इससे 1.4 करोड़ निवासियों की जान खतरे में है। सि्थति यह है कि एक दिन में ही 75 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

विज्ञापन


यह स्मॉग आंखों में जलन,गले में खराश और सांस लेने में परेशानी पैदा कर रहा है। इससे लोग घरों में रहने को मजबूर हैं,लेकिन इससे भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक,पंजाब प्रांतीय सरकार ने सुबह के खतरनाक प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए 17 नवंबर तक यहां स्कूल अस्थायी तौर पर बंद रखे थे। लाहौर लगातार दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार है, इस महीने लाहौर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 1,000 से ऊपर पहुंच गया। वहीं, यहां से 350 किमी दूर मुल्तान में यह 2,000 तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


मुल्तान संभाग में लगा है स्वास्थ्य आपातकाल
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार,लाहौर नुकसान को कम करने की कोशिश कर रहा है और यहां पर पार्क, खेल के मैदान और अन्य मनोरंजक क्षेत्र बंद हैं। अस्पतालों में 3,359 अस्थमा रोगियों, 286 हृदय रोगियों, 60 स्ट्रोक मामलों और 627 नेत्रशोथ के मरीजों का इलाज किया गया। सबसे अधिक मामले लाहौर में दर्ज किए गए। स्मॉग की वहज से पंजाब सरकार ने लाहौर और मुल्तान डिवीजन में स्वास्थ्य आपातकाल का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed