फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   74 year-old Indian origin man arrested by US police for the murder of his daughter in law in California

Crime News: कैलिफोर्निया में पुत्रबधू की हत्या के आरोप में ससुर गिरफ्तार, फोन पर बात करते समय मारी गोली

Fri, 07 Oct 2022 02:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 02:58 PM IST
सार

जांच के दौरान, एसजेपीडी होमिसाइड यूनिट डिटेक्टिव्स ने सीताल सिंह दोसांझ को इस हत्याकांड में संदिग्ध पाया। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया।

विज्ञापन
74 year-old Indian origin man arrested by US police for the murder of his daughter in law  in California
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के 74 वर्षीय एक बुजुर्ग को अपनी पुत्रबधू की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बुजुर्ग ने 30 सितंबर को सैन जोस स्थित वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग में इस घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


सैन जोस पुलिस  ने एक बयान में कहा कि इस घटना के संदिग्ध 74 वर्षीय सीतल सिंह दोसांझ को 1 अक्टूबर को फ्रेस्नो स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान, एसजेपीडी होमिसाइड यूनिट डिटेक्टिव्स ने सीताल सिंह दोसांझ को इस हत्याकांड में संदिग्ध पाया। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया। फिलहाल उन्हें सांता क्लारा काउंटी मुख्य जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, घटना के वक्त सीतल सिंह दोसांझ की पुत्रबधू गुरप्रीत कौर दोसांझ अपने चाचा के साथ फोन पर बात कर रही थी। उसी दौरान आरोपित ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के चाचा ने बताया कि गुरप्रीत अपनी पहले ही हत्या की आंशका जता चुकी थी। उसने कथित तौर पर अपने चाचा को यह भी बताया कि उसने दोसांझ को पार्किंग में गाड़ी चलाते हुए देखा था। उस दौरान गुरमीत वालमार्ट की पार्किग में थी। उस समय वह काफी भयभीत लग रही थी। उसके करीब पांच घंटे बाद वॉलमार्ट की पार्किंग से पुलिस ने उसका शव बरामद किया था। उसके शरीर पर दो गोलियां मारने के घाव मिले थे। घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हत्यारोपी की तलाश शुरू की तो मौके पर पुलिस को अहम सुराग हासिल हुए। इस दौरान पुलिस एक संदिग्ध की पहचान की। संदिग्ध की जानकारी संबद्ध कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजी गई। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपी तक पहुंची। पुलिस ने कहा कि गुरप्रीत कौर दोसांझ के चाचा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनकी भतीजी अपने पति को तलाक देने चाहती थी। दोनों के बीच तलाक की प्रकिया भी चल रही थी। उसका पति और ससुर फ्रेस्नो में रहते है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed