फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   4 Children Found Alive In Amazon After Plane Crash

चमत्कार: दो सप्ताह पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ था विमान, 11 महीने के शिशु समेत चार बच्चे जिंदा मिले

Thu, 18 May 2023 09:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 09:32 AM IST
सार

पेट्रो ने कहा कि सेना ने कठिन सर्च ऑपरेशन चलाया और आज उन्हें जीत मिल गई है। देश के लिए खुशी की बात है। करीब दो सप्ताह पहले हुई दुर्घटना के बाद बुधवार को घने कोलंबियाई अमेजन में चार बच्चे जीवित मिले हैं।

विज्ञापन
4 Children Found Alive In Amazon After Plane Crash
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

कोलंबिया के अमेजन में 1 मई को एक विमान क्रैश हो गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। तभी से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अब दुर्घटना के करीब दो सप्ताह बाद बुधवार को चार बच्चे जीवित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी है।

विज्ञापन

 

पेट्रो ने कहा कि सेना ने कठिन सर्च ऑपरेशन चलाया और आज उन्हें जीत मिल गई है। देश के लिए खुशी की बात है। करीब दो सप्ताह पहले हुई दुर्घटना के बाद बुधवार को घने कोलंबियाई अमेजन में चार बच्चे जीवित मिले हैं। इनमें एक 11 महीने का बच्चा भी है। 

विज्ञापन

 

बता दें, अधिकारियों ने 100 से अधिक सैनिकों को स्निफर डॉग्स के साथ सर्च ऑपरेशन में लगाया था। यह उन बच्चों की तलाश में जुटे थे, जो 1 मई को हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त के बाद से गायब थे। इस घटना में तीन वयस्कों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद बच्चे दक्षिणी कैक्वेटा के जंगल में भटक रहे थे। इन बच्चों की उम्र 4, 9 और 13 साल बताई जा रही है। वहीं एक बच्चा मात्र 11 महीने का है। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे की पीने की बोतल और आधा खाया हुआ फल मिला था। इसी के बाद तलाश और तेज कर दी थी। इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को सैनिकों को पायलट और दो वयस्कों के शव मिले थे। मृत यात्रियों में से एक मुकुतुय चार बच्चों की मां थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed