{"_id":"68391182169318f199041ffc","slug":"34-mine-safety-offices-in-america-will-no-longer-be-closed-trump-administration-rejects-doge-plan-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में 34 खदान सुरक्षा कार्यालय अब नहीं किए जाएंगे बंद, ट्रंप प्रशासन ने DOGE की योजना को किया खारिज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में 34 खदान सुरक्षा कार्यालय अब नहीं किए जाएंगे बंद, ट्रंप प्रशासन ने DOGE की योजना को किया खारिज
Fri, 30 May 2025 07:31 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 30 May 2025 07:31 AM IST
सार
सरकारी दक्षता विभाग(DOGE) ने पिछले दिनों तीन दर्जन एमएसएचए कार्यालयों के पट्टे समाप्त करने की योजना बनाई थी। इसमें से सात कार्यालय अकेले केंटकी में थे। विभाग ने अनुमान लगाया था कि पट्टे समाप्त करने से 18 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बचत होगी। अब इस फैसले को पलट दिया गया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में अब 34 खदान सुरक्षा कार्यालयों को बंद नहीं किया जाएगा। ट्रंप प्रशासन ने खदान सुरक्षा कार्यालयों को बंद करने और पट्टे समाप्त करने के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के फैसले को खारिज कर दिया है। श्रम विभाग ने कहा कि खदान सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन (एमएसएचए) के 34 कार्यालयों के पट्टे समाप्त नहीं किए जाएंगे। एमएसएचए खदान सुरक्षा कानूनों को लागू करने वाली एजेंसी है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण करने के बाद टेक दिग्गज एलन मस्क के नेतृत्व में सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) बनाया था। इसका मकसद सरकारी खर्च में कटौती करना था। इस विभाग ने पिछले दिनों तीन दर्जन एमएसएचए कार्यालयों के पट्टे समाप्त करने की योजना बनाई थी। इसमें से सात कार्यालय अकेले केंटकी में थे। विभाग ने अनुमान लगाया था कि पट्टे समाप्त करने से 18 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बचत होगी। अब एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन का साथ छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: वकील का दावा- कमला हैरिस को फायदे के लिए न्यूज चैनल का वीडियो एडिट, ट्रंप को हुई मानसिक पीड़ा
विज्ञापन
श्रम विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि वह सामान्य सेवा प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे एमएसएचए निरीक्षकों के पास वे सभी संसाधन हों, जिनकी उन्हें खनन से होने वाली मृत्यु, बीमारी, चोट को रोकने और अमेरिकी खनिकों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थलों को बढ़ावा देने के अपने मुख्य मिशन को पूरा करने के लिए जरूरत होती है। कुछ एमएसएचए कार्यालयों को अभी भी डीओजीई वेबसाइट पर बंद करने की सूची में रखा गया है, लेकिन यह अभी तक तय नहीं है कि यह कार्रवाई आगे बढ़ेगी या नहीं।
एमएसएचए का गठन 1978 में कांग्रेस द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत किया गया था। क्योंकि राज्य निरीक्षकों को उद्योग के बहुत निकट माना जाता था, जिससे वे कोयला कंपनियों को खनिकों की सुरक्षा के लिए महंगे कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं कर पाते थे। एमएसएचए को प्रत्येक भूमिगत खदान का तिमाही और प्रत्येक सतही खदान का वर्ष में दो बार निरीक्षण करना आवश्यक है। पिछले चार दशकों में खनन दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। इसका मुख्य कारण कोयला उत्पादन में गिरावट है। अब प्रस्तावित कटौती के कारण एमएसएचए निरीक्षकों को खदान तक पहुंचने के लिए अधिक यात्रा करनी पड़ती।
ये भी पढ़ें: ट्रंप को टैरिफ वसूली जारी रखने की अनुमति मिली; अपीलीय अदालत ने आपातकालीन शक्ति कानून का प्रयोग किया
अप्पलाचियन सिटीजन्स लॉ सेंटर के आंकड़े बताते हैं कि 2024 के शुरू से फरवरी 2025 तक एमएसएचए कार्यालयों के कर्मचारियों ने लगभग 17,000 स्वास्थ्य और सुरक्षा निरीक्षण किए गए थे। हालांकि एमएसएचए में पहले से ही कम कर्मचारी थे। पिछले एक दशक में यहां कुल कर्मचारियों में 27 प्रतिशत की कमी देखी है, जिसमें सामान्य रूप से प्रवर्तन कर्मचारी 30 प्रतिशत और कोयला खदानों के लिए प्रवर्तन कर्मचारी 50 प्रतिशत कम हो गए।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन