फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   30 civilians killed in two air strikes in Afghanistans northeastern province of Kunduz

अफगानिस्तान के उत्तरपूर्वी प्रांत कुंदुज में दो हवाई हमलों में 30 नागरिकों की मौत

Sun, 20 Sep 2020 01:13 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 20 Sep 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
30 civilians killed in two air strikes in Afghanistans northeastern province of Kunduz
अफगानिस्तान पर हमला - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

अफगानिस्तान के उत्तरपूर्वी प्रांत कुंदुज में तालिबान के ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए दो हवाई हमलों में 30 नागरिकों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कुदुंज के खानबाद जिले के निकपाई इलाके में हवाई हमला किया गया। पहले हमले के बाद जब लोग यहां एकत्रित हुए तो दूसरा हमला भी कर दिया गया, जिसमें 18 लोग घायल भी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि इस हमले में तालिबान के सात आतंकी भी मारे गए हैं और दो घायल हुए हैं। मृतकों में बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रांतीय परिषद के उपप्रमुख की गोली मार हत्या
अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिया प्रांत के प्रांतीय परिषद के उपप्रमुख अयूब घरवाल की शनिवार को गोली मार हत्या कर दी गई। परिषद के सदस्य मुमताज कारोखेल ने बताया, घरवाल को एक बंदूकधारी ने तब निशाना बनाया जब वह अपने कार्यालय से गरदेज स्थित एक विश्वविद्यालय जा रहे थे। अस्पताल ले जाने से पहले ही घरवाल ने दम तोड़ दिया। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed