{"_id":"5ca17d6cbdec2214666d844d","slug":"27-dead-and-more-than-400-injured-in-rainstorms-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में तेज बारिश और तूफान ने मचाई तबाही, 35 लोगों की मौत, 400 से अधिक घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में तेज बारिश और तूफान ने मचाई तबाही, 35 लोगों की मौत, 400 से अधिक घायल
Mon, 01 Apr 2019 08:24 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 01 Apr 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल मे भर्ती घायल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में बारिश और भयंकर तूफान की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई जबकि 400 अन्य घायल हो गए। नेपाल सेना के प्रवक्ता यम प्रसाद धकल ने बताया कि नेपाल में रविवार को आंधी-तूफान में 27 लोग मारे गए हैं जबकि 400 से अधिक घायल हैं।
विज्ञापन
यह तूफान दक्षिणी जिले बारा और पास के परसा में शाम के समय आया। जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक परसा में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। नेपाल सेना के प्रवक्ता ने आगे बताया कि हमने आपात स्थिति के लिए 2 एमआई 17 हेलीकॉप्टर को स्टैंडबाई मोड पर रखा है।
विज्ञापन
#UPDATE Nepal Army: The death toll rises to 35. https://t.co/cm4LmF3CFT
— ANI (@ANI) April 1, 2019
विज्ञापन
प्रभावित इलाकों में सेना के 100 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। बचाव अभियान जारी है। खबरों के मुताबिक कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 400 लोग घायल हो गए। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।