{"_id":"5d18d8448ebc3e3c7e7d9fbd","slug":"21-terrorists-arrested-in-punjab-province-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 21 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 21 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद
Sun, 30 Jun 2019 09:11 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के तहत पंजाब प्रांत में पिछले एक महीने में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस), लश्कर-ए-झांगवी (एलईजे) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, विभिन्न स्थानों के नक्शे और बड़ी मात्रा में धन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘मुल्तान, बहावलनगर, बहावलपुर, टोबा टेक सिंह, गुजरांवाला और सियालकोट में पिछले एक महीने में कार्रवाई के दौरान दाएश (आईएसआईएस), एलईजे और टीटीपी से जुड़े 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन