फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20 years old Woman arrested after video surfaced of dancing at store of quarantine Center in Honolulu

अमेरिका: क्वारंटीन केंद्र के स्टोर में नाचने का वीडियो सामने आने के बाद महिला को हिरासत में लिया गया

Sat, 25 Jul 2020 11:41 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, होनोलूलू (अमेरिका)
पीटीआई, होनोलूलू (अमेरिका) Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 Jul 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
20 years old Woman arrested after video surfaced of dancing at store of quarantine Center in Honolulu
एनी सलामांका - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच 20 वर्षीय एक महिला को स्टोर में नाचना और बाहर खाना खाना भारी पड़ गया। होनोलूलू आने के चार दिन बाद ही एक स्टोर में नाचते पाए जाने और बाहर खाना खाने के कारण एनी सलामांका को पृथकवास नियमों का उल्लंघन करने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


सलामांका छह जुलाई को होनोलूलू पहुंची थी और हवाई पर्यटन प्राधिकरण को इसके चार दिन पता चला कि वह 14 दिन तक पृथकवास में रहने के नियम का उल्लंघन कर बाहर घूम रही है। राज्य ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पर्यटन प्राधिकरण ने अटॉर्नी जनरल के विशेष एजेंटों को वीडियो दिखाए, जिनमें महिला नाचती और बाहर खाना खाती नजर आ रही है।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में बताया गया कि सलामांका अलबामा के बर्मिंघम की रहने वाली है और वह सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। होनोलुलु के समाचार चैनल केआईटीवी ने बताया कि सलामांका ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से माफी मांगी, लेकिन उसने साथ ही दावा किया कि कानून प्रवर्तन कर्मी उसके घर आए थे और उन्होंने उसे बताया था कि यदि वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई जाती है, तो वह बाहर जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई के अटॉर्नी जनरल क्लेयर कोनोर्स ने कहा, ‘‘मेरा कोई जांचकर्ता ऐसी गलत जानकारी नहीं देगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सलामांका के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और इसे देखते हुए उनका यह कदम बेहद खतरनाक और चिंताजनक है। हम इस समय जिस आपात स्थिति में हैं, उसमें इस प्रकार की गलत सूचना के प्रसार के गंभीर परिणाम हो सकते है।’’

सलामांका को गिरफ्तार करने के बाद में 2,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed