{"_id":"5cc5c1b9bdec22072d1b7a1b","slug":"17-years-old-indian-girl-got-selected-for-admission-in-7-american-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 वर्षीय भारतीय छात्रा ने कायम की मिसाल, सात अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए चयनित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
17 वर्षीय भारतीय छात्रा ने कायम की मिसाल, सात अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए चयनित
Sun, 28 Apr 2019 08:37 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
सिमोन नूराली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में रहने वाली एक 17 वर्षीय भारतीय छात्रा सिमोन नूराली का अमेरिका के सात प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयन हो गया है। इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया और प्रतिष्ठित आइवी लीग स्कूल समूह में शामिल डार्टमाउथ कॉलेज शामिल हैं। इनके अलावा जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी, इमोरी यूनिवर्सिटी और जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी ने भी उन्हें दाखिला देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
पढ़ाई में हमेशा अव्वल आने वाली नूराली दुबई के मिरदिफ स्थित अपटाउन स्कूल की हेड गर्ल है। नूराली ने भारत में मानव तस्करी विषय पर ‘द गर्ल इन द पिंक रूम’ नामक किताब भी लिखी है। स्थानीय मीडिया में नूराली के हवाले से कहा गया है, ‘मुझे नहीं लगता कि इन सभी यूनिवर्सिटी में चयनित हो जाने के पीछे कोई राज है। यह अपने आप को खोजने जैसा है क्योंकि हर व्यक्ति में कोई न कोई अलग प्रतिभा होती है।’
विज्ञापन
नूराली की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता बेहद खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं। पिता समीर नूराली का कहना है कि उनकी बेटी इस बात का उदाहरण है कि कोई भी छात्र बिना रिश्वत के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन