{"_id":"5c6b7d41bdec22739402b585","slug":"16-us-states-sued-donald-trump-over-his-decision-to-declare-national-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार बनाने के लिए ट्रंप ने लगाया था आपातकाल, 16 राज्यों ने किया मुकदमा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दीवार बनाने के लिए ट्रंप ने लगाया था आपातकाल, 16 राज्यों ने किया मुकदमा
Tue, 19 Feb 2019 09:21 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और 14 अन्य राज्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने संबंधी फैसले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अटॉर्नी जनरल लेतीतिया जेम्स ने सोमवार को दायर मामले में कहा कि सैन्य निर्माण एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए प्रयोग किए जाने वाले धन को अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर खर्च करने से न्यूयॉर्क की सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा होगा।
विज्ञापन
इस मुकदमे में शामिल सभी राज्यों के अटॉर्नी जनरल डेमोक्रेटिक हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को आपातकाल की घोषणा कर दी थी ताकि वह कांग्रेस की मंजूरी मिले बिना ही दीवार बनाने के लिए अरबों डॉलर इस्तेमाल कर सकें। मामले में आरोप लगाया गया है कि ट्रंप ऐसा करके संकट पैदा कर रहे हैं और उनकी घोषणा ‘असंवैधानिक एवं गैरकानूनी’ है।
विज्ञापन
इससे पहले ट्रंप के एक शीर्ष सलाहकार ने संकेत दिए थे कि अगर कांग्रेस मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर राष्ट्रीय आपातकाल की उनकी घोषणा को खारिज करता है तो वह (ट्रंप) वीटो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफेन मिलर ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ को बताया था कि राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की अपनी घोषणा का बचाव करने जा रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप वीटो का इस्तेमाल करने जा रहे हैं उन्होंने कहा, ‘वह यकीनन राष्ट्रीय आपातकाल की अपनी घोषणा का बचाव करने जा रहे हैं।’