फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   16 US states sued Donald Trump over his decision to declare national emergency

दीवार बनाने के लिए ट्रंप ने लगाया था आपातकाल, 16 राज्यों ने किया मुकदमा

Tue, 19 Feb 2019 09:21 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 19 Feb 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
16 US states sued Donald Trump over his decision to declare national emergency
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और 14 अन्य राज्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने संबंधी फैसले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अटॉर्नी जनरल लेतीतिया जेम्स ने सोमवार को दायर मामले में कहा कि सैन्य निर्माण एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए प्रयोग किए जाने वाले धन को अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर खर्च करने से न्यूयॉर्क की सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा होगा।

विज्ञापन


इस मुकदमे में शामिल सभी राज्यों के अटॉर्नी जनरल डेमोक्रेटिक हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को आपातकाल की घोषणा कर दी थी ताकि वह कांग्रेस की मंजूरी मिले बिना ही दीवार बनाने के लिए अरबों डॉलर इस्तेमाल कर सकें। मामले में आरोप लगाया गया है कि ट्रंप ऐसा करके संकट पैदा कर रहे हैं और उनकी घोषणा ‘असंवैधानिक एवं गैरकानूनी’ है।
विज्ञापन


इससे पहले ट्रंप के एक शीर्ष सलाहकार ने संकेत दिए थे कि अगर कांग्रेस मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर राष्ट्रीय आपातकाल की उनकी घोषणा को खारिज करता है तो वह (ट्रंप) वीटो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफेन मिलर ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ को बताया था कि राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की अपनी घोषणा का बचाव करने जा रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप वीटो का इस्तेमाल करने जा रहे हैं उन्होंने कहा, ‘वह यकीनन राष्ट्रीय आपातकाल की अपनी घोषणा का बचाव करने जा रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed