फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   16 killed in plane crash in Russia

रूस: विमान हादसे में 16 की मौत, 7 को जिंदा बचाया गया

Mon, 11 Oct 2021 03:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मास्को।
एजेंसी, मास्को। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Oct 2021 03:31 AM IST
सार

स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सात बचे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टर उसकी जान की बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
16 killed in plane crash in Russia
plane crash - फोटो : ani

विस्तार

रूस के तातारस्तान इलाके में रविवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हैं। एल-410 रूसी विमान में पैराशूट सवार थे। यह विमान टाटरस्तान गणराज्य के पास गिरा। विमान में 20 पैराशूटिस्ट और चालक दल के दो सदस्य सवार थे।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह विमान दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे आसपास हुई। बचाव दल ने 7 लोगों को जिंदा बचा लिया है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि इस हादसे में 16 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से जारी तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि विमान दो टुकड़ों में बंट गया। पूरे विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सात बचे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टर उसकी जान की बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि यह विमान रूसी सेना और नौसेना की मदद करने वाले एक समूह का था। यह संगठन खुद को खेल और रक्षा संगठन बताता है। इस साल पहले भी रूस में दो एल-140 विमान दुर्घटना के शिकार हो गए थे। लगातार हादसों से यह विमान अब सवालों के घेरे में आ गया है। रूसी अधिकारी अब विमान दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed