Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   1270 square km iceberg broken from Antarctica

अंटार्कटिका से दिल्ली के आकार का हिमखंड टूटा

Sun, 28 Feb 2021 07:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Feb 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
1270 square km iceberg broken from Antarctica
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : NOAA

अंटार्कटिका से 1270 वर्ग किमी आकार का हिमखंड टूट गया है। यह कितना बड़ा है, इसका अंदाजा ऐसे लगाएं कि देश के दो सबसे बड़े शहरी क्षेत्रों दक्षिण व उत्तर दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी व एनडीएमसी) का आकार 1292 वर्ग किमी यानी इसके लगभग बराबर है।

विज्ञापन


हिमखंड की मोटाई 150 मीटर है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे द्वारा इसकी एक तस्वीर भी जारी की गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह घटना बर्न्ट आइस शेल्फ क्षेत्र में हुई। इस विघटन को ‘काल्विंग’ कहा जाता है, जिसमें जमे हुए क्षेत्र से विशाल हिमखंड अलग होते हैं।
विज्ञापन


मौजूदा काल्विंग नवंबर 2020 में सबसे पहले दर्ज हुई थी। जनवरी 2021 तक इसके टूटने की रफ्तार एक किमी प्रतिदिन पहुंच चुकी थी, शुक्रवार को अंतत: टूटने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


...अगर अंटार्कटिका पिघल जाए
अंटार्कटिका पर इतनी बर्फ है कि अगर यह टूट कर समुद्र में पिघल गई तो जलस्तर 70 मीटर बढ़ जाएगा। कई शहर व द्वीप पूरी तरह डूब जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed