फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11 Egyptian troops killed in clashes with terrorists in Sinai

मिस्र: सिनाई में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में 11 सैनिकों की मौत, पांच घायल

Sun, 08 May 2022 06:31 AM IST
देव कश्यप एएनआई, काहिरा।
एएनआई, काहिरा। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 May 2022 06:31 AM IST
सार

मिस्र के सैन्य प्रवक्ता घरीब अब्देल-हाफिज ने एक बयान में कहा कि संघर्ष उस समय हुआ जब आतंकवादियों ने शनिवार को स्वेज नहर के पूरब में एक वाटर पंपिंग स्टेशन पर हमला किया। मिस्र के सैनिकों ने वाटर पंपिंग स्टेशन पर आतंकवादियों के एक समूह के हमले को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
11 Egyptian troops killed in clashes with terrorists in Sinai
Egyptian security forces - फोटो : Twitter

विस्तार

मिस्र की सेना ने एक बयान में कहा कि सिनाई प्रायद्वीप के अशांत उत्तरी क्षेत्र में एक आतंकवादी हमले में कम से कम 11 सैनिक मारे गए हैं और पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


मिस्र के सैन्य प्रवक्ता घरीब अब्देल-हाफिज ने एक बयान में कहा कि संघर्ष उस समय हुआ जब आतंकवादियों ने शनिवार को स्वेज नहर के पूरब में एक वाटर पंपिंग स्टेशन पर हमला किया। मिस्र के सैनिकों ने वाटर पंपिंग स्टेशन पर आतंकवादियों के एक समूह के हमले को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार, संघर्ष में मारे गए 11 सैनिकों में 10 सैनिक और एक अधिकारी शामिल हैं, जबकि सशस्त्र बल वर्तमान में एक सुनसान इलाके में घिरे आतंकवादियों का पीछा कर रहे हैं। हालांकि बयान में सटीक स्थान के बारे में नहीं बताया गया है। राज्य द्वारा संचालित अल-अहराम समाचार वेबसाइट ने बताया कि सैनिकों और आतंकवादियों की बीच मुठभेड़ "ईस्ट कैनाल वाटर लिफ्टिंग स्टेशन" की चौकी पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्र पिछले एक दशक में सिनाई प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में आतंकवाद का मुकाबला कर रहा है और देश इस प्रायद्वीप में आतंकवादी गतिविधियों को बहुत सीमित करने में कामयाब रहा है। सिनाई के आतंकवादी ज्यादातर इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े हैं। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बताया जा रहा है कि हाल के वर्षों में मिस्र के सुरक्षाबलों के खिलाफ यह सबसे घातक हमलों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed