फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   Women sleep in make-up in front of their partner

महिलाएं इसलिए करती हैं रात में मेकअप

Mon, 12 Aug 2013 10:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
Women sleep in make-up in front of their partner

कई शोधों में ये बात साबित हो चुकी हैं कि रात को मेकअप करके सोना स्किन के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन फिर भी महिलाएं अपने पार्टनर के सामने मेकअप करती हैं।

विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार महिलाएं रात में सोते समय मेकअप क्यों करती हैं? एक रिसर्च ने ये दावा किया है कि महिलाओं को यह डर सताता है कि बिना मेकअप वह अपने पार्टनर को रिझा नहीं पाएंगी।
विज्ञापन


पढ़ें: सेक्स के दौरान मर्द को भी होता है दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च के मुताबिक, मस्कारा ऐसी चीज हैं जिसे महिलाएं सोते समय लगाना बिल्कुल नहीं भूलती।

सर्वे में तकरीबन 53 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि रात को मेकअप करने का सबसे बड़ा कारण यही डर होता है। वे रात को अच्छी दिखना चाहती हैं। हालांकि, 9 फीसदी महिलाओं को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

सर्वे में 52 फीसदी ऐसी महिलाएं भी थी जो तकरीबन 1 साल से पार्टनर के साथ हैं लेकिन फिर भी रोजाना मेकअप करती हैं। जबकि 12 फीसदी महिलाएं ऐसी थी, जो 10 साल से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन मेकअप किए बिना नहीं सोतीं।

देखिए, पूनम पांडे का हॉट देसी लुक


95 फीसदी महिलाएं जो रात में मेकअप करती हैं, उनका कहना है कि उन्होंने इस बात को अपने पार्टनर से अब तक सीक्रेट रखा हुआ है कि वे रात में भी मेकअप करती हैं। जबकि 45 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जो पार्टनर के पूछने पर भी झूठ बोल देती हैं कि उन्होंने रात में मेकअप किया है।

सर्वे के नतीजों में ब्रिटेन की महिलाएं आमतौर पर रात में मेकअप के दौरान कुछ चीजों का खासतौर पर इस्तेमाल करती हैं।

देखें: डायमंड बिकनी में जलवे बिखेरती रिहाना

ये हैं मस्कारा, फाउंडेशन, लिपस्टिक या लिपग्लॉस, फेक आईलैश और कंसिलर।

जब इन महिलाओं से पूछा गया कि क्या वे रात को मेकअप करने से होने वाले साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो 49 फीसदी महिलाओं ने जवाब में न में दिया।

पढ़ें: जानें, सुहागरात को कैसे बनाएं खास

दरअसल, 78 फीसदी महिलाओं का मानना है कि सुबह उठकर जब उनका पार्टनर उन्हें देखे तो वे उतनी ही खूबसूरत लगे जितनी रात को सोते समय थीं। जबकि 17 फीसदी महिलाएं रात में अपनी खुशी के लिए मेकअप करती हैं।

इस रिसर्च को यूके के एरगोफ्लेक्स की मैनेजिंग डायरेक्ट जेड मैकइवान ने करवाया था। जेड के मुताबिक, जो महिलाएं रात में मेकअप कर सोती हैं, उनकी स्किन पर नकरातमक प्रभाव पड़ रहा है और साथ ही नींद और हेल्थ पर भी इसका बुरा असर हो रहा है।

देखें: 'बड़े ब्रेस्ट' ने इन हसीनाओं को बनाया कामुक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed