{"_id":"592a19f64f1c1b267b5361ef","slug":"ajit-agarkar-appointed-as-head-selector-of-mumbai-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत आगरकर मुंबई सीनियर टीम के मुख्य चयनकर्ता बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अजीत आगरकर मुंबई सीनियर टीम के मुख्य चयनकर्ता बने
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Sun, 28 May 2017 06:10 AM IST
विज्ञापन
अजीत अगरकर
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजित आगरकर को अपना मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। वह मुंबई सीनियर और अंडर-23 पुरुष टीम के लिए बनी चयन समिति के चेयरमैन होंगे। वह मिलिंद रेजे का स्थान लेंगे। 39 वर्षीय आगरकर ने 191 वनडे मैच खेलकर 288 विकेट लिए हैं।
आगरकर ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था जबकि अंतिम वनडे मैच 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। आगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति में नीलेश कुलकर्णी, जतिन परांजपे और सनील मोरे सरीखे पूर्व खिलाड़ी होंगे।
मुंबई अंडर-19 पुरुष टीम के लिए बनी चयन समिति के चेयरमैन राजेश पवार होंगे जिसके सदस्य अविशकर साल्वी, राजू सुतार और संतोष शिंदे होंगे। अंडर-16 टीम के लिए चयन समिति के अध्यक्ष अतुल रनाडे होंगे और अंडर-14 टीम के लिए चयन समिति के चेयरमैन ओमकार खालविल्कर होंगे।