पाकिस्तान में 25 जुलाई को वोटिंग होनी है। इस बार के चुनाव महिलाओं की भागीदारी के हिसाब से भी अहम हैं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि इस बार पाकिस्तान की 272 सीटों पर 171 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इनमें से कुछ की चर्चा उनकी खूबसूरती को लेकर भी खूब होती है। तो चलिए आज ऐसी ही पांच महिला नेताओं के बारे में जानते हैं इस रिपोर्ट के जरिए।