हर 28 दिन में रिचार्ज कराने की झंझट खत्म! मिलेंगे 30 दिन वाले सस्ते प्लान
हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराने वाले करोड़ों लोगों के लिए ये खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। अब तक 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की वजह से आपको साल में 12 नहीं, बल्कि करीब 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता था। यानी हर साल एक अतिरिक्त रिचार्ज का खर्च। लेकिन अब सरकार के नए नियम के बाद इस ‘28 दिन वाले गणित’ में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।