हर महीने रिचार्ज कराने का झंझट खत्म, इस प्लान में पाएं रोज 2GB डेटा
महंगे मोबाइल बिल का सिलसिल जहां बढ़ता ही जा रहा है वही दुसरी तरफ अगर आप हर महीने मोबाइल का बिल भरने और रिचार्ज खत्म होने के मैसेज से परेशान हो चुके हैं, तो अब राहत की सांस लेने का वक्त आ गया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा बंपर ऑफर पेश किया है, जो आपकी बार-बार रिचार्ज कराने की टेंशन को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। इस नए और शानदार लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान के साथ आपको सिर्फ एक बार पैसे खर्च करने हैं और उसके बाद पूरे तेरह महीने से भी ज्यादा समय तक बेफिक्र होकर कॉलिंग और इंटरनेट का मजा लेना है।
विज्ञापन