मोबाइल का रिचार्ज हुआ और महंगा, जेब पर भारी बोझ
अगर आप भी लगातार महंगे होते मोबाइल रिचार्ज से परेशान हैं, तो आपके लिए एक और निराशाजनक खबर है। जुलाई 2024 के बाद से भले ही टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाने का कोई बड़ा और आधिकारिक एलान न किया हो, लेकिन बाजार में गुपचुप बढ़ोतरी का खेल धड़ल्ले से जारी है। कंपनियों ने बेहद चालाकी से अपने सस्ते प्लान्स को लिस्ट से गायब कर दिया है, जिसके चलते ग्राहकों को मजबूरी में अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन