एपल वॉच से प्राइवेसी को बड़ा खतरा! हर समय रिकॉर्ड हो रही आपकी बातें?
एपल ने अपने लेटेस्ट एपल वॉच (Apple Watch) मॉडल्स में कुछ ऐसे फीचर्स जोड़े हैं, जो तकनीकी तौर पर बेहद एडवांस हैं, लेकिन आम लोगों के मन में अजीब सी घबराहट पैदा कर रहे हैं। नए फीचर्स की मदद से यह स्मार्टवॉच दिन भर आपके आस-पास की आवाजें सुन सकती है, जरूरत पड़ने पर बातचीत के कुछ हिस्सों को ट्रांसक्राइब (लिखकर पेश) कर सकती है, और पूरे दिन में सुनी गई बातों की समरी भी तैयार कर सकती है। इस 'ऑलवेज-ऑन' सर्विलांस ने प्राइवेसी को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।