21 अक्तूबर को लॉन्च होगा हॉनर का नया फोन, 10000 एमएएच की तगड़ी बैटरी
अगर आप हेवी गेमिंग के शौकीन हैं और लंबे सेशन के दौरान फोन या टैबलेट के गर्म होने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो हॉनर आपके लिए एक बेहतरीन समाधान लेकर आ रहा है। कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित गेमिंग लाइनअप की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। हॉनर 21 अक्टूबर को चीन में आयोजित होने वाले 'हॉनर विन गेमिंग यूनिवर्स कार्निवाल' में नई Honor Win 2 सीरीज के स्मार्टफोन और Honor Win Tablet को लॉन्च करेगा।