Jio-Airtel छोड़िए! 1 रुपये में मिल रहा 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Shruti
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉमShruti
Thu, 01 Oct 2026 01:40 PM IST

    एक तरफ जहां देश की दिग्गज प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान महंगे करके ग्राहकों की जेब ढीली कर रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने बाजार में एक बार फिर तहलका मचा दिया है। इस बंपर ऑफर के तहत ग्राहकों को एक ऐसी कीमत पर अनलिमिटेड फायदे मिल रहे हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। Jio और Airtel जैसे प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए सरकारी कंपनी ने केवल 1 रुपये में नया SIM और ढेरों सुविधाएं देने का ऐलान किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्टर में BSNL Freedom 2.0 ऑफर अनाउंस किया है। इस ऑफर की शुरुआत सिर्फ ₹1 से होती है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को फ्री SIM के साथ डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। हालांकि BSNL का ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही उपलब्ध है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...BSNL द्वारा शेयर किए गए ऑफर पोस्ट के मुताबिक ₹1 से शुरू होने वाले इस Freedom 2.0 ऑफर में आपको सबसे पहले तो Free SIM दिया जाएगा। साथ ही डेली 1GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिलने वाली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें