10वीं सालगिरह पर एप्पल लाया मोबाइल टेक्नोलॉजी में क्राति, जानिए iPhone X की खासियत
टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने iPhone 8, iPhone 8 प्लस और iPhone X लॉन्च किया है। इन तीनों फोनों में iPhone X सबसे एडवांस फोन है। इसे एनीवर्सरी एडिशन के तौर पर लॉंच किया गया है। फोन में कई चौंका देने वाले फीचर्स मौजूद है जैसे फोन में एज-टू-एज बेजेल लेस डिस्प्ले दिया गया है जो 5.8 इंच की फुल रेटिना डिस्प्ले है और 12MP का डुअल कैमरा सेटअप है जिनका अपर्चर 1.8 और 2.4 है।