iPhone 18 Pro के बाद इस मॉडल पर शानदार डील, ₹30,000 तक का फायदा!
एपल के नए आईफोन प्रो मॉडल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स में नया ए20 प्रो चिप, कैमरा अपग्रेड, बड़ी बैटरी और डिजाइन में बदलाव हुए है। हालांकि, इन फीचर्स के साथ नई सीरीज की कीमत भी बढ़ी है। आईफोन 18 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 179900 रुपये रखी गई है। ।
दूसरी ओर, आईफोन 17 प्रो की कीमत एपल की आधिकारिक वेबसाइट पर 1,34,900 है, जबकि 17 प्रो मैक्स 1,49,900 से शुरू होता है। रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर इनकी कीमत इससे कम भी देखी जा रही है। ऐसे में सवाल सीधा है कि क्या नए आईफोन 18 प्रो के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना समझदारी है या मौजूदा ऑफर में पुराना आईफोन खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है?
विज्ञापन