Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Youth stabbed to death in Pathankot over old enmity; was returning home from work.
{"_id":"6a1e66689cc0a1a4ce0d24e3","slug":"video-youth-stabbed-to-death-in-pathankot-over-old-enmity-was-returning-home-from-work-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, काम से घर लौट रहा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट में पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, काम से घर लौट रहा था
पठानकोट के गांव समराला के 21 वर्षीय युवक गुरबाज सिंह उर्फ बाज की कुछ युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 2 बाइक सवार युवकों ने गांव राजपरूरा गुरुघर के पास वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि गुरबाज एमां गुजरां में किसी के पास ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और रात को करीब 8 बजे काम से लौटते समय उसकी हत्या कर दी गई। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना के वक्त गुरबाज के साथ उसका साथी जतिंदर भी मौजूद था। जतिंदर ने बताया कि वे दोनों एमां गुजरां में एक साथ काम से लौट रहे थे। रास्ते में राजपरूरा के गुरुघर के पास वो पानी लेने के लिए गया। जब वे वापिस आया तो गुरबाज जमीन पर पड़ा था। उसे ये भी नहीं पता कि गुरबाज पर हमला करने वाले लोग कौन थे। लेकिन उसके शरीर से कई जगह से खून निकल रहा था। जिसके बाद उसने अपने किसी अन्य मित्र को मौके पर बुलाया और बाइक पर गुरबाज को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने गुरबाज का इलाज किया। लेकिन आधे घंटे बाद घावों का ताव ना सहते हुए गुरबाज की जान चली गई। पूर्व सरपंच कुलविंदर कौर ने बताया कि गुरबाज की पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। इससे पहले भी एक बार इन लोगों के साथ गुरबाज का समझौता पंचायत करवा चुकी है। अब ये पता करना है कि इस बार हमला करने वाले वही लोग थे या कोई अन्य।
वहीं, मामले की सूचना पाकर डीएसपी ग्रामीण सुखजिंदर थापा थाना सदर पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भिजवा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।