Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : Four accused arrested in Moga for demanding extortion in the name of gangster Arsh Dalla
{"_id":"676e5ad3382de2ae8c0a4dea","slug":"video-four-accused-arrested-in-moga-for-demanding-extortion-in-the-name-of-gangster-arsh-dalla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मोगा में गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम लेकर रंगदारी मांगने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : मोगा में गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम लेकर रंगदारी मांगने के चार आरोपी गिरफ्तार
मोगा पुलिस ने फोन पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार
किया है। चारों आरोपियों ने मोगा में दुकान के मालिक को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने दुकान के मालिक के शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपीडी बालकिशन सिंगला ने बताया कि 16 दिसंबर को मोगा के एक दुकान मालिक को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से काॅल आई थी। काॅल करने वाले ने गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम लेकर जान से मारने की धमकी देकर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह वासी कबीर नगर मोगा, करण कुमार वासी सरदार नगर मोगा, संदीप सिंह वासी मोगा और सोनू कुमार वासी मुक्तसर के ताैर पर हुई है। चारों आरोपी शिकायतकर्ता पीड़ित की दुकान में ही काम करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।