{"_id":"646ca716827c19eb320077f6","slug":"kharge-convenes-meeting-in-delhi-to-resolve-gehlot-pilot-dispute-2023-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गहलोत-पायलट विवाद सुलझाने के लिए खरगे ने दिल्ली में बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहलोत-पायलट विवाद सुलझाने के लिए खरगे ने दिल्ली में बुलाई बैठक
कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस हाईकमान का फोकस अब राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर आ गया है। राजस्थान में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सीएम गहलोत और कांग्रेस पार्टी की नाक में दम कर रखा है। 15 दिन का अल्टीमेटम पीरियड इसी मई महीने के अंत में खत्म हो जाएगा। इसके बाद पायलट और उनके खेमे के कांग्रेस सरकार में मंत्री और पार्टी विधायकों ने पहले ही आंदोलन की घोषणा कर रखी है। इस डैमेज को कंट्रोल करने में अब कांग्रेस हाईकमान मशक्कत करेगी। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद सुलझाने के लिए अब कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व एक्टिव हो गया है। 24-25 मई को दिल्ली में मलिकार्जुन खरगे ने बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। राजस्थान में गहलोत और पायलट खेमे से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। सचिन पायलट की क्या एक और दौर की समझाइश की जाएगी या पार्टी अब एक्शन लेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।