{"_id":"63edbd912eba4e876007b8e7","slug":"treasure-came-out-of-the-donation-boxes-of-achleshwar-mahadev-temple-2023-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियों से निकला खजाना, आठ घंटे में भी पूरी नहीं हो पाई दक्षिणा की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियों से निकला खजाना, आठ घंटे में भी पूरी नहीं हो पाई दक्षिणा की गिनती
अचलेश्वर महादेव मंदिर ग्वालियर का प्रख्यात शिवालय है। हाल ही में इस मंदिर का जीर्णोद्वार कराकर इसे भव्य रूप दिया गया है। बुधवार को मंदिर की दान पेटियां खोली गईं और दानदाताओं से मिली दान राशि की गिनती की गई। लेकिन आठ घंटे में भी अचलेश्वर महादेव को मिली दान राशि की गिनती नहीं की जा सकी।
दान की गिनती के लिए अनुभागीय अधिकारी ने एक टीम का गठन किया है, जिसमें प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं। सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक में एक अकाउंट खुलवाया गया, जो मंदिर के अकाउंट ऑफिसर और माफी अधिकारी के नाम ज्वाइंट अकाउंट है। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे एक कुंडीय सहित ग्यारह दान पेटियां खोली गईं और उसमें मौजूद दान राशि की गिनती की गई, जो देर शाम तक चली। इसके लिए दान राशि गणना स्थल पर विशेष इंतजाम किए गए थे। दान राशि अधिक होने के चलते नोटों की गिनती के लिए मशीन लगाई गई थी। साथ ही सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए गए थे।
मशीन में तकनीकी खराबी आने और बैंक बन्द होने के चलते देर शाम गिनती रोक दी गई है। जानकारी के अनुसार दान राशि की गिनती रोके जाने तक कुल 11 लाख 60 हजार 6 सौ रुपये गिने जा सके है, जिन्हें बैंक में जमा करा दिया गया है। शेष दान राशि को वापस दान पेटियां में विधिवत ढंग से सील्ड कर दिया गया है। दान राशि की गिनती आज यानि गुरुवार होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।