{"_id":"648c146199f57d3e63081be5","slug":"shivranjani-tiwari-broke-silence-on-the-question-of-marriage-with-dhirendra-shastri-2023-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shivranjani: धीरेंद्र शास्त्री से विवाह के सवाल पर शिवरंजनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा शादी का कोई संकल्प नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivranjani: धीरेंद्र शास्त्री से विवाह के सवाल पर शिवरंजनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा शादी का कोई संकल्प नहीं
शिवरंजनी तिवारी और बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। मेडिकल छात्रा शिवरंजनी का नाम बागेश्वर बाबा के साथ जोड़ा जा रहा है, साथ ही दोनों के शादी करने की भी खबरें आ रही थी। अब इन सभी सवालों पर मेडिकल छात्रा शिवरंजनी तिवारी ने चुप्पी तोड़ते हुए शादी से जुड़े सवालों के साथ ही उन पर शैलेंद्र योगीराज ने जो आरोप लगाए थे उनके जवाब दिए हैं।
धीरेंद्र शास्त्री से शादी के सवाल पर शिवरंजनी ने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि मेरा शादी का संकल्प है, ना ही मेरा पर्चा खुला न ही मेरे संकल्प के बारे में किसी को पता चला। शिवरंजनी ने गंगौत्री से बागेश्वर धाम तक की यात्रा पर कहा कि मेरा जो संकल्प था वह यह था ''मैं पूज्य बालाजी के दर्शन करूं और मैं जब 11वीं में थी तब बायो (Biology) सब्जेक्ट लिया था। मैं कैंसर की डॉक्टर बनना चाहती हूं, बालाजी मुझे इस फील्ड में सक्सेस दे देना.यही मेरी कामना थी। मेरी शादी की कोई कामना नहीं थी, लोगों ने वे वजह मेरी यात्रा को शादी से जोड़ दिया।
वहीं, शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज के भगवा वस्त्र पहनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र केवल साधु-संतों की निशानी है और यह प्यार की परिभाषा है, तो ऐसा कहीं लिखा हुआ है कि जो यह हमारे भगवान श्रीराम का रंग है इसे केवल साधु-संत ही पहन सकते हैं। कोई कन्या नहीं पहन सकती। भगवा रंग मेरी पसंद है, भगवान राम की पसंद है तो भला किसी को क्या आपत्ति हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।