{"_id":"63f70a697d09882aeb0368f3","slug":"rescue-operation-went-on-for-two-hours-to-save-the-bull-that-fell-in-the-drain-2023-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: नाले में गिरे नंदी को बचाने चला दो घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन, कड़ी मशक्कत के बाद JCB की मदद से निकला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नाले में गिरे नंदी को बचाने चला दो घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन, कड़ी मशक्कत के बाद JCB की मदद से निकला बाहर
छतरपुर शहर के चौक बाजार क्षेत्र में ग्वालमंगरा तालाब के पास के एक नाले में एक नंदी बैल गिर गया, जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गौसेवकों ने रेस्क्यू कर नंदी बैल को सकुशल नाले से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार दो नंदियों की लड़ाई के दौरान एक नंदी नाले में गिर गया थास जिसके बाद ग्वाल मंगरा तालाब के पास रहने वाले प्रकाशचंद्र जैन ने गौ सेवा परिवार के रविराज सिंह को जानकारी दी। रविराज ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चलाया और नगरपालिका की जेसीबी के माध्यम से नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी और तरह की हानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि नाले की गहराई अधिक होने के कारण नंदी बाहर नहीं निकल पा रहा था, जिसको स्थानीय लोगों ने भी बाहर निकालने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद गौसेवा की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। वहीं, लोगों का आरोप है कि नगरपालिका की लापरवाही के चलते शहर में कई जगहों पर नाले, गड्ढे और बिना मुंडेर के कुएं, लोगों और जानवरों के लिए घातक और जानलेवा साबित हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।