{"_id":"63c4f7263a44fd4a1872476c","slug":"donkey-also-rejected-a-drunkard-in-chhatarpur-when-he-tried-to-sit-on-his-back-he-fell-on-the-ground-2023-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: शराबी को गधे ने भी नकारा, पीठ पर बैठने की कोशिश की तो धड़ाम से जमीन पर गिरा, देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराबी को गधे ने भी नकारा, पीठ पर बैठने की कोशिश की तो धड़ाम से जमीन पर गिरा, देखें वायरल वीडियो
छतरपुर में एक शराबी युवक ने गधे की सवारी करने का मन बनाया तो गधे ने भी नकार दिया, जिसके बाद शराबी युवक धड़ाम से जमीन पर गिर गया। सोशल मीडिया पर शराबी युवक का वीडियो वायरल हो रहा है।
मामला छतरपुर शहर के बस स्टैण्ड का है, जहां एक शख्स ने इतनी शराब पी ली कि वह सुध-बुध ही खो बैठा और घंटों ड्रामा करने लगा। बताया जा रहा है कि युवक ने इतनी अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी कि वह नशे में धुत होने की वजह से चल तक नहीं पा रहा था और दो कदम चलने के बाद जमीन पर गिर पड़ जा रहा था। काफी देर तक शराबी जमीन पर ही बेसुध पड़ा रहा। थोड़ी सुध आने पर किसी तरह वहां से निकला। तो उसे एक गधा दिखा, शराबी ने गधे पर बैठना चाहा और कोशिश भी की, लेकिन बार-बार वह गधे के ऊपर से गिरता रहा। इस दौरान शराबी को छोटी-मोटी चोटें भी आईं, जिसे वह नशे के चलते बर्दाश्त करता रहा। यह नजारा घंटों चलता रहा जिसे वहां खड़े तमाशबीन लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।