{"_id":"63f5a562a57d650fa004f9a8","slug":"bageshwar-dham-dhirendra-shastri-s-statement-on-brother-s-revolver-case-we-are-not-with-the-wrong-2023-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: भाई के रिवॉल्वर कांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान, हम गलत के साथ नहीं, जो करेगा, वो भरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: भाई के रिवॉल्वर कांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान, हम गलत के साथ नहीं, जो करेगा, वो भरेगा
बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री की उनके भाई शालिग्राम के रिवॉल्वर कांड पर प्रतिक्रिया सामने आई है। मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले पर कथावाचक ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया के जरिए शालिग्राम के बारे में जानकारी मिली। हर विषय को मुझसे जोड़ना ठीक नहीं है। हम सनातन धर्म और बागेश्वर बालाजी की सेवा में लगे हैं। कानून को इसकी स्वच्छता और पारदर्शिता से जांच करनी चाहिए। हम गलत के साथ नहीं हैं जो करेगा वो भरेगा।
दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम पर दलित परिवार को धमकाने और मारपीट के आरोप लगे हैं। कथावाचक के भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शादी समारोह में हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार को धमका रहा है और साथ ही अपशब्द कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को कथावाचक के भाई पर मामला दर्ज किया है। दलित परिवार को धमकाने की घटना 11 फरवरी की है।
ये है पूरा मामला
मामला 11 फरवरी की देर रात का गढ़ा गांव बमीठा थाना का है। पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ गर्ग उर्फ शालिग्राम ने दलित परिवार के साथ मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को बरात लवकुशनगर के अटकोहां से गढ़ा गांव बागेश्वर धाम गई थी, जहां रात 12 बजे यह विवाद हुआ। आरोप है कि दलित परिवार की दुल्हन के मामा, भाई के साथ मारपीट की गई है। वायरल वीडियो में सौरभ गर्ग मुंह में सिगरेट और एक हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार को धमकाते नजर आ रहा था और जब यह वाकया हुआ, उस समय कथित पीड़ित परिवार बेटी की शादी में व्यस्त था। सौरभ गर्ग ने कट्टा दिखाते हुए दलित परिवार के सदस्य को गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।