{"_id":"6b01d50ace6351190c064e03","slug":"video-nagar-kirtan-taken-out-on-the-occasion-of-guru-nanak-dev-jis-prakash-parv-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:59 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को होने वाले मुख्य आयोजन से पूर्व शनिवार को झांसी महानगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे खालसा स्कूल के बच्चे और स्कूल का बैंड चल रहा था। उनके पीछे भोपाल से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। गतका पार्टी का प्रदर्शन नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण रहा।
इसके बाद पंज प्यारे चल रहे थे। उनके आगे महिलाएं पानी डालकर झाड़ू लगाते हुए मार्ग की सफाई कर रही थीं। इसके पीछे गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी चल रही थी, जिसकी सेवा ज्ञानी मनोज सिंह कर रहे थे। वहीं, स्त्री संगत कीर्तन करते हुए पैदल चल रही थी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरु वाणी का गायन किया और श्रद्धा के साथ नगर कीर्तन में सहभागिता की।
नगर कीर्तन में देवेंद्र सिंह चावला, अमनदीप सिंह भाटिया, परमजीत सिंह, मनी मोहन सिंह भुसारी, सत्प्रीह सिंह खैड़ा, गुरमीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह काके, बंटू वीर, भाग सिंह, चंदीप सिंह, रौनक बागा, गगनदीप सिंह, गुरचरण कौर, देवेंद्र कौर, रानी हेमा अरोड़ा और सिमरनजीत कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।