आंध्रप्रदेश के सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर, एक महिला को अपने बिमार पति को वॉर्ड में एडमिट कराने के लिए घसीटना पड़ा। महिला का आरोप है कि उसके पति के पैर में इन्फेक्शन था, जिसकी वजह से वह चल नहीं पा रहा था। डॉक्टरों ने पति को ऊपर के वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कहा। महिला ने घंटों तक स्ट्रेचर तलाशा और स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन सबने अनसुना कर दिया। जिसके बाद वो अपने पति को रैंप पर घसीटकर वॉर्ड तक ले जाने को मजबूर हो गई।
Next Article