फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gen z voters changing mood creates concern for political parties in upcoming elections

जेन जी का बदलता मूड दलों के लिए चिंता: डीयू छात्र संघ चुनाव में भी दिखा असर, यूपी-पंजाब में अगली परीक्षा

Tue, 22 Sep 2026 04:22 AM IST
राकेश कुमार अजीत खरे, नई दिल्ली।
अजीत खरे, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 04:22 AM IST
सार

जेन जी यानी युवा मतदाताओं का बदलता चुनावी रुझान राजनीतिक दलों के लिए नई चुनौती बन रहा है। बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में भाजपा को नुकसान हुआ, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भी युवाओं का रुझान अलग दिखा। पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस वर्ग की भूमिका अहम मानी जा रही है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दल अब जेन जी के बीच पहुंचकर उनका मूड समझने और समर्थन हासिल करने की रणनीति बना रहे हैं।
 

विज्ञापन
gen z voters changing mood creates concern for political parties in upcoming elections
डूसू चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेन जी का बदलता मूड राजनीतिक दलों के लिए चिंता का सबब बन रहा है। इस वर्ग के वोटरों का मूड सब जगह एक जैसा नहीं दिखता है। विधानसभा उपचुनाव में कुछ और था, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में कुछ और।
विज्ञापन


तेजी से उभरता यह नया मतदाता समूह किस बात से प्रभावित हो रहा है, इसका सटीक जवाब भी तलाश जा रहा है। पंजाब, यूपी व उत्तराखंड जैसे राज्यों में जहां इनकी भूमिका खासी अहम होगी, को पक्की तौर पर अपने साथ रखने की होड़ अब शुरू होगी। इसकी वजह यह है कि पूरे देश में जेन जी की राय एक जैसी नहीं दिखती और यह राय बदलती भी रहती है। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी को जहां बांकीपुर व दतिया उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा तो इसकी एक वजह यह सामने आई कि जेन जी ने उसके विरोधियों को समर्थन दे दिया। भाजपा दोनों सीटे हार गई।  इस वर्ग का मूड किस तरह स्विंग करता है, यह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में दिखा। जेन जी के सवालों पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर रही कांग्रेस की एनएसयूआई को शिकस्त खानी पड़ी। इस अभियान को जेन जी का कितना साथ मिल रहा है, इसकी कुछ झलक तो डीयू नतीजों में दिख ही जाती है। इससे निकले संदेश को समझने पढ़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा व कांग्रेस दोनों इसको लेकर सतर्क हैं लेकिन बाकी दल भी चाहे आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी या दूसरे छोटे बड़े दल भी इसको लेकर अपनी रणनीति में बदलाव कर रहे हैं। यह इन दलों के लिए बड़ी चिंता का सबब है। जो दल हाल में जीते हैं,जो हाल में हारे हैं। वह संदेश समझने की कोशिश में हैं। समाजवादी पार्टी ने अभी जेन जी वोटरों का अभी सामना नहीं किया है। उत्तर प्रदेश पंजाब, उत्तराखंड में अब इसकी बड़ी परीक्षा होगी।


इन दलों की चुनौती है कि जेन जी को प्रतिबद्ध वोटरों के रूप में कैसे साथ लाया जाए। इसके लिए अब इन्हीं लोगों के बीच पार्टियां अपना चुनाव अभियान चलाएंगी ताकि उनकी बात समझ सकें और समझा सके। जाहिर है कि वोटरों का रुझान एक जैसा नहीं है, स्थाई नहीं है। पर बदलता रहता है । मूड स्विंग करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed