भारत 2022 तक मिशन गगनयान के तहत अंतरिक्ष में मानवयुक्त मिशन भेजने की योजना पर काम कर रहा है। भारतीय स्पेस स्टेशन के बारे में जानने से पहले आइए आपको बताते हैं कि क्या होता है स्पेस स्टेशन..फिलहाल अंतरिक्ष में दो स्पेस स्टेशन हैं। पहला अमेरिका, रूस, यूरोपीय संघ और जापान के सहयोग से चलाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) है और दूसरा चीन का तिआनगोंग-2।