लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
बेंगलुरु में 31 दिसंबर की रात एक लड़की से छेड़छाड़ की घटना को लेकर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लड़कियों को खुद आत्मरक्षा की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी लड़कियां सेल्फ डिफेंस सीखें और मुंहतोड़ जवाब दें। अक्षय ने यह भी कहा कि कपड़े छोटे नहीं होते लोगों की सोच छोटी होती है। अक्षय ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वीडियो साझा कर इस घटना का विरोध किया है।