Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : Thieves came on bullet in Panipat, broke the lock of the house and stole 80 thousand and five tola gold
{"_id":"6733a9ee77e1a8cb8e0422b5","slug":"video-thieves-came-on-bullet-in-panipat-broke-the-lock-of-the-house-and-stole-80-thousand-and-five-tola-gold","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में बुलेट पर आए चोर, घर का ताला तोड़क़र चुराए 80 हजार और पांच तोले सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : पानीपत में बुलेट पर आए चोर, घर का ताला तोड़क़र चुराए 80 हजार और पांच तोले सोना
पानीपत की देशराज कॉलोनी में बुलेट से आए चोर एक घर का ताला तोड़कर पांच तोले सोने के आभूषण और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात उस समय हुई जब परिवार के लोग अपने ही एक कार्यक्रम में शामिल होने सेक्टर-6 में गए हुए थे। उनकी ये घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
बुलेट से आए चोरों ने पहले मकान का ताला तोड़ा। इसके बाद घर के पूरे सामान को खंगाला दिया। इसके बाद अलमारी में रखी नकदी और सोना चुरा ले गए। चोरों ने घर में बने मंदिर को भी नहीं बख्शा। मंदिर में रखे पैसे भी चुरा ले गए। घटना अलसुबह चार बजे की बताई जा रही है।
इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना शिकायत को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर चोरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देशराज कॉलोनी स्थित मकान मालिक बबीता ने बताया कि वे सेक्टर-6 में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया।
घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। अलमारी में रखे 80 हजार रुपये और पांच तोले के स्वर्ण आभूषण चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब वे घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है। अब किला थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।