अपने फैंस को सरप्राइज करते हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी का एलान कर दिया। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के कार्ड को अपने चाहनेवालों के साथ शेयर किया। शादी की तारीख 14-15 नवंबर है। दीपिका-रणवीर की शादी का ये कार्ड सादगी और खूबसूरती लिए हुए है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कार्ड को शेयर किया गया है जो सुनहरे अक्षरों में छपा है। शादी का कार्ड पहले दीपिका ने शेयर किया फिर रणवीर सिंह ने। हालांकि इस कार्ड में शादी के वेन्यू के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
Actors Deepika Padukone and Ranveer Singh to get married on November 14th and 15th. (Image Courtesy- Deepika Padukone's Twitter account) pic.twitter.com/IdBXwPNIXY
— ANI (@ANI) October 21, 2018
Next Article