दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी करने के बाद अब मुंबई लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों की एक झलक देखने के लिए बेताब थे। रणवीर फैंस के बीच से दीपिका को संभालते हुए निकले। इसके बाद दोनों रणवीर के घर पर पहुंचे यहां पर फिर बाहर आकर मीडिया और फैंस से रू-ब-रू हुए और दोनों ने सबको झुककर, हाथ जोड़कर थैंक्यू कहा।