{"_id":"67d5a4848096d21cd406c28b","slug":"video-teachers-of-vishesh-btc-submitted-a-memorandum-to-the-chairman-2025-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधान परिषद सभापति से मिला विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
VIDEO : विधान परिषद सभापति से मिला विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन
झांसी में पुरानी पेंशन प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर विधान परिषद सभापति से मिला विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, दिया सहयोग करने का भरोसा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने विशिष्ट बीटीसी बैच-2004 को पुरानी पेंशन देने में आ रही विभागीय समस्या को दूर करने की मांग की। विधान परिषद सभापति तथा जनप्रतिनिधियों ने सहयोग का भरोसा दिया।
एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ शिक्षक नेता संजीव बुधौलिया, जिलाध्यक्ष डॉ. अचल सिंह चिरार के नेतृत्व में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, सदर विधायक रवि शर्मा और शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी से मिला। उन्होंने करीब 40 हजार विशिष्ट बीटीसी को पुरानी पेंशन देने के मामले में विभागीय दिक्कत को बताते हुए निदान कराने की मांग की। इस पर सभी ने सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान सौरभ कुमार शर्मा, केके तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, विजय कुमार साहू, कीर्ति सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, दीपा यादव, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।