Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Audio in medical college ragging case to undergo forensic examination

मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में ऑडियो की होगी फोरेंसिक जांच

Sat, 07 Nov 2026 09:17 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:17 PM IST
Audio in medical college ragging case to undergo forensic examination
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सीवी रमन हॉस्टल में नए बैच के छात्रों की रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रशासन को शुरुआती जांच में कई अहम जानकारियां मिली हैं। कुछ छात्रों ने रात में जगाकर गाने-चुटकुले सुनाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात बताई है। हालांकि, उन्होंने शारीरिक प्रताड़ना से इन्कार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने शिकायत के साथ मिले ऑडियो की फोरेंसिक जांच कराने का फैसला लिया है। इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजा गया है, ताकि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों की पहचान हो सके। बताते चलें कि पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज के सीवी रमन हॉस्टल में 2026 बैच के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 2024 बैच के छात्र मध्यरात्रि दो से सुबह चार बजे तक जूनियर छात्रों का उत्पीड़न करते हैं। कमरों की बिजली काट दी जाती है और सीनियर जोर-जोर से दरवाजे पीटते हैं। जूनियर छात्रों को कमरे का दरवाजा बंद करने की अनुमति नहीं है। उन्हें बैडमिंटन कोर्ट में ले जाकर मुर्गा बनाया जाता है। इसके अलावा आपत्तिजनक हरकतें करने के लिए मजबूर करने और सवालों का तुरंत जवाब नहीं देने पर थप्पड़ मारने के भी आरोप लगाए गए हैं। पहले शिकायत से किया था इन्कार, अब जांच शुरू शुरुआत में कॉलेज प्राचार्य ने शिकायत नहीं मिलने की बात कही थी। हालांकि, शुक्रवार को ईमेल के माध्यम से नेशनल एंटी रैगिंग सेल से शिकायत और चार ऑडियो क्लिप मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने मामले की कई स्तरों पर जांच शुरू करा दी है। रैगिंग में शामिल छात्रों की पहचान के लिए ऑडियो की फोरेंसिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है। कॉलेज सूत्रों के अनुसार, 2026 बैच के इक्का-दुक्का छात्रों को छोड़कर बाकी त्योहार की छुट्टियों में घर चले गए हैं। इस दौरान शहर में रुके छात्रों से प्राचार्य और एंटी रैगिंग सेल ने पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में छात्रों ने शारीरिक प्रताड़ना से इन्कार किया, लेकिन रात में जगाकर गाने-चुटकुले सुनाने और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी। अब ऑडियो की जांच के जरिये अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी। डीएम के माध्यम से होगी ऑडियो की जांच प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि ईमेल पर मिली शिकायत के साथ ऑडियो भी प्राप्त हुए हैं। इनकी फोरेंसिक जांच कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। जांच के माध्यम से ऑडियो में इस्तेमाल की गई आवाज की पहचान करने में मदद मिलेगी। छात्रों के लौटने पर होगी विस्तृत जांच त्योहार की छुट्टियों के चलते 2026 बैच के अधिकांश छात्र घर चले गए हैं। फिलहाल, प्राचार्य ने व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश भेजकर छात्रों से रैगिंग के संबंध में जानकारी मांगी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छुट्टियों के बाद सभी छात्रों से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वर्जन सीवी रमन हॉस्टल में रैगिंग की शिकायत मिली है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। कुछ छात्रों से रात में जगाने और गाने-चुटकुले सुनाने की जानकारी मिली है। इन छात्रों ने शारीरिक प्रताड़ना से इन्कार किया है। ऑडियो की जिलाधिकारी के माध्यम से फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। शिकायत गंभीर है। जांच में दोषियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुधीर कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

संत मैरीज इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला, छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

04 Nov 2026

पोलियो से प्रभावित हुआ पैर, हौसले ने बनाया डॉक्टर

03 Nov 2026

पुलिस की पाठशाला में एसएसपी ने बताए साइबर ठगी से बचने के तीन मंत्र

30 Oct 2026

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में झांसी के 434 और ललितपुर के 289 विद्यार्थी शामिल

18 Oct 2026

गोरखपुर विश्वविद्यालय: नियंता मंडल की टीम घोषित

06 Oct 2026
विज्ञापन

स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भजनों से बांधा समां

23 Sep 2026

सीडीओ और एडी बेसिक ने शिक्षक संघ से की वार्ता, सात दिन में मांगें पूरी करने का आश्वासन

03 Sep 2026
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों ने बताए सफलता के मंत्र, बोले- डिजिटल युग में भी किताबें जरूरी

13 Aug 2026

अमर उजाला एक्सीलेंस अवॉर्ड: उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों का हुआ सम्मान

01 Aug 2026

Campus Diaries: एआई ने कैसे बदल दिया है कंटेंट का खेल? छात्रों ने जता दी चिंता

24 Jul 2026

उड़ान में 350 मेधावियों का हुआ सम्मान, बढ़ाया गया विद्यार्थियों का मनोबल

15 Jun 2026

राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर श्रीनगर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

31 Oct 2025

काैशांबी में यूं हो रही थी बीएड प्रवेश परीक्षा, बीयू का तर्क गर्मी से परेशान थे परीक्षार्थी

02 Jun 2025

CBSE Results: बाड़मेर की निधि जोशी 98.2% अंक हासिल कर बनीं जिला टॉपर, आईएएस बनने का सपना

13 May 2025

संवाद : निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की ही चलें किताबें, फीस पर लगे लगाम

28 Apr 2025

VIDEO : बाजार में नहीं नई एनसीईआरटी की किताबें, दुकानदार ने बताई वजह

04 Apr 2025

VIDEO : कल्पना, समझ और ज्ञान को बढ़ाती हैं पुस्तकें बोले बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय

26 Mar 2025

VIDEO : गेम ऑफ थ्रोंस की अभिनेत्री का उदाहरण देकर नव नालंदा विवि के कुलपति ने बताया पुस्तकों का महत्व

26 Mar 2025

VIDEO : मंडलायुक्त की युवाओं से अपील, रोजाना पढ़ें 15-20 पृष्ठ

26 Mar 2025

VIDEO : विधान परिषद सभापति से मिला विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन

15 Mar 2025

CBSE 10th Result: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 93.12% छात्र हुए पास

12 May 2023

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12 वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

12 May 2023

सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

12 May 2023

खत्म हुआ इंतजार सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट हुए घोषित

22 Jul 2022

सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के नतीजे, डिजिलॉकर से भी कर सकते हैं चेक

22 Jul 2022

आ गए सीबीएसई के 12वीं के नतीजे, घर बैठे ऐसे मिलेगी मार्कशीट

22 Jul 2022

सीबीएसई 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी इतना रहा पास प्रतिशत

22 Jul 2022

छात्रों का इंतजार खत्म सीबीएसई ने 12 वीं टर्म-2 के नतीजे किये घोषित

22 Jul 2022

आईसीएसई के नतीजे आज होंगे जारी ऐसे कर सकते हैं चेक

17 Jul 2022

जारी होने वाले हैं सीबीएसई बोर्ड के 10वीं टर्म 2 के नतीजे, ऐसे कर सकते हैं चेक

03 Jul 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed